किसने किससे कहा??
मैंने सिर्फ उससे कहा,और ये कहकर कहा..
किसी से न कहना,मैंने सिर्फ तुझसे कहा!
फिर उसने सिर्फ उससे कहा और ये कहकर कहा
किसी से न कहना मैंने सिर्फ तुझसे कहा!
फिर उसने उससे और उसने उससे और उसने उससे कहा..
बार बार ये कहकर कहा,
किसी से न कहना,मैंने सिर्फ तुझसे कहा!
फिर क्या.....
उसने मुझसे कहा, वही जो मैंने
"सिर्फ उससे कहा था!"
Beautiful. Very well written :)
ReplyDeleteThanks Adi :)
Delete